WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ

डीएम व एसपी ने सड़क जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Savdhan India News

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ

– डीएम व एसपी ने सड़क जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


लखीमपुर-खीरी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारम्भ बड़ी धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान डीएम व एसपी ने यातायात रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 15 से 31 दिसंबर तक “द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा“ मनाया जाएगा। पखवाड़ा के शुभारंभ पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, एडीएम संजय कुमार सिंह ने एआरटीओ आलोक कुमार, पीटीओ कौशलेंद्र यादव की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क जागरूकता रथों और स्टेक होल्डर्स के करीब 180 बाईकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर डीएम व एसपी ने जनता से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा छोटी-मोटी सावधानियां बरतने से हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाएं, किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें तथा यातायात संकेतकों का पालन करें। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। पखवाड़े के संयोजक एआरटीओ आलोक कुमार ने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नियमों का यदि गंभीरता से पालन किया जाएगा तो दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी। सड़क जागरूकता मोटर साइकिल रैली में स्टेक होल्डर्स के लगभग 180 बाइकर द्वारा हेलमेट लगाकर मोटर साइकिल एवं स्कूटर से प्रतिभाग कर सड़क सुरक्षा रथों के पीछे चलते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों से लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में परिवहन से जुड़े बस, ट्रक व ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों एवं परिवहन निगम के चालकों व परिचालकों को भी सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रेनू मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार व यात्री एवं मालकर अधिकारी कौशलेंद्र यादव सहित अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button