गौरीफंटा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय तस्कर को किया गिरफ्तार
15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय तस्कर को किया गिरफ्तार


गौरीफंटा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय तस्कर को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर आए दिन तस्करी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जिसको लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां आए दिन मादक पदार्थों के साथ तस्करों को गिरफ्तार भी करती है । वही एक बार फिर जिले के इंडो नेपाल सीमा के गौरीफंटा में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक भारतीय तस्कर को भारी मात्रा में अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार बुधवार को दिगनिया मोड़ के पास सीमा पर तैनात 39 वी वाहिनी एसएसबी की उप निरीक्षक ने अपने जवानों व गौरीफंटा के उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर, मुखबिर की सूचना पर संयुक्त चेकिंग के दौरान एक भारतीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है वही पूछताछ के दौरान भारतीय तस्कर ने अपना नाम राहुल गुप्ता पुत्र भगवतसरन गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम थाना गौरीफंटा जनपद लखीमपुर खीरी बताया है, वही पकड़ी गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लगभग लाखो रुपये बताई जा रही है फिलहाल पकड़ी गई महिला तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है ।





