
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नगर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी सम्मानित

कपिल सिंह
बाराबंकी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त वर्ष 2022 का अति उत्कृष्ट सेवा पदक को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया गया।
सेवा अभिलेख के आधार पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अजय कुमार त्रिपाठी को प्रदान किया गया था। जिसे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की वर्दी पर पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सी0एन0 सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉo अखिलेश नारायण सिंह मौजूद रहे।







