
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को मझगई थाना पुलिस ने स्थानीय कस्बा निवासी हसनैन पुत्र सैदनूर खां को एक 315 बोर देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमरुद्दीन खां, कांस्टेबल कमल कुमार व रवि कुमार मौजूद रहे।





