
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लचामपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार को चन्दनचौकी कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 376डी, 504 व 506 में वाँछित कोतवाली क्षेत्र ही ग्राम चौफेरी मजरा बेलापरसुआ निवासी सुखदेव पुत्र लोटन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल मुकुल कुमार व बलदेव सिंह मौजूद रहे।





