केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को दीं योजना की सौगातें
केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को दीं योजना की सौगातें

केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को दीं योजना की सौगातें

लखीमपुर-खीरी। केंद्रीय मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी सुधा देवी, मुन्ना गिरी, राकेश गुप्ता, हरिश्चंद्र गिरी, राम सहाय, पीएम आवास योजना के लाभार्थी किरण देवी, पूनम,पूजा, दीपू, सुमन, शौचालय के लाभार्थी कुन्ना, आलोक, सरिता, रामू, अरविंद और मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार पाने वाले रंजीत, रामप्रवेश, हरदीप सिंह, किरण देवी को हितपत्र प्रदान किए। तीन टीवी रोगियों को पोषण पोटली, चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सैम श्रेणी के दो बच्चों को सुपोषण किट, दो छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती धात्री महिलाओं की गोद भराई की। कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी शिवकुमार गिरी, हसीना बेगम, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी राजकुमार गिरी, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी नितिन और रामकिशोर सहित सीता प्रेरणा स्वयं सहायता समूह एवं रूबी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की बहनों ने योजनाओं से जुड़कर उनके जीवन में आई खुशहाली बयां की। ग्राम अंबूपुर बेहरवा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालां का अवलोकन किया। स्टालां पर मौजूद कार्मिकों से जरूरी जानकारी लेकर उनका मनोबल बढ़ाया। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाली तस्वीरों से सुसज्जित सूचना, संचार व शिक्षा का संगम बना आईईसी रथ उपस्थित जनमानस के आकर्षण का केंद्र रही। पीएम के कटऑउट के साथ सेल्फी खिंचाने वालों की होड़ लगी रही। इस दौरान पीआईबी निदेशक मनोज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, प्रमुख फूलबेहड़ प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, डीसीबी चेयरमैन, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, बीडीओ आलोक कुमार वर्मा व सदर तहसीलदार सुशील सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







