किसान नेता की मांग पर वन विभाग ने बाघ प्रभावित क्षेत्रो मे लगवाए कैमरे
किसान नेता की मांग पर वन विभाग ने बाघ प्रभावित क्षेत्रो मे लगवाए कैमरे

किसान नेता की मांग पर वन विभाग ने बाघ प्रभावित क्षेत्रो मे लगवाए कैमरे

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। मोहम्मदी वन क्षेत्र के जमालपुर कोड़़री में किसान नेता अंजनी दीक्षित की मांग पर वन विभाग ने बाघों की निगरानी के लिए कैमरे लगवा दिए हैं। कैमरों की मदद से बाघों पर नजर रखना अब काफी आसान रहेगा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि कई दिनों से मोहम्मदी वन रेंज के ग्राम जमालपुर कोड़री में बाघ की दहशत से किसान काफी परेशान हैं। तीन दिन पहले बाघ के हमले से एक गाय जख्मी हो गई थी। कल रात जमालपुर गांव की आबादी क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक बाघ के साथ बच्चे भी देखे गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी रात ग्रामीण अपने-अपने घरों के सामने आग जलाकर अपने पशुओं की रखवाली करते हैं। डीफओ दक्षिण खीरी वन प्रभाग को तत्काल इस पर संज्ञान लेना चाहिए। वन विभाग बाघ पकड़ने की व्यवस्था करे। अंजनी दीक्षित की मांग पर वन विभाग ने बाघों की निगरानी करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में कई कमरे लगवा दिए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।






