150 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार
शराब बनाने के उपकरणों के साथ 900 लीटर लहन भी हुई बरामद

150 लीटर कच्ची शराब के आठ गिरफ्तार

पलियाकलां-खीरी। ईसानगर थाना पुलिस ने 150 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरूवार को ईसानगर पुलिस क्षेत्र से अवैध कच्ची शराब बनाते व बेंचते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने अपने नाम रामदुलारे पुत्र झुर्रा, भग्गू पुत्र नोखे, अरविन्द पुत्र विशम्भर, नीलू पुत्र गुरप्रसाद, राजेश पुत्र कालिका प्रसाद, गुरप्रसाद पुत्र बालगोविन्द, अखिलेश पुत्र किशना, दामोदर पुत्र रामे बताए हैं। अभियुक्तों के पास से 150 लीटर शराब व उपकरणों के साथ 900 लीटर लहन भी बरामद हुई है। सभी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी, कांस्टेबल अंकित राठी, सोनवीर सिंह, आबकारी कांस्टेबल राहुल यादव व वीरेन्द्र सोनकर मौजूद रहे।





