WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

डॉ. बीआर अम्बेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि सभा का हुआ आयोजन

- प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुष्पांजलि सभा में दी गई श्रद्धांजलि

Savdhan India News

डॉ. बीआर अम्बेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि सभा का हुआ आयोजन

– प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुष्पांजलि सभा में दी गई श्रद्धांजलि


लखीमपुर-खीरी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुष्पांजलि सभा का आयोजन हुआ। डीएम ने अधीनस्थों के साथ भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर फूलमाला चढाकर नमन किया। प्रभारी डीएम ने बाबा साहब के सिद्धांतों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने की बात कही। उनके जीवन संघर्षों को याद किया तथा उनके शिक्षा, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं विधिक योगदान पर चर्चा की। बाबा साहेब के संघर्ष ने लाखों लोगों में आशा का संचार किया। उनके प्रयासों ने भारत को ऐसा व्यापक संविधान प्रदान किया, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। यह दिवस हम सबको उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों पर चलने के लिए पुनर्संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। हमें बाबा साहब द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों एवं मूल्यों को आत्मसात कर उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग पर पूरी निष्ठा के साथ चलने का व्रत लेना होगा। इस मौके पर एसडीएम रेनू मिश्र, राजीव निगम, एआरओ अवधेद्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (कलेक्ट्रेट), प्रशासनिक अधिकारी खुशाल सिंह, सुधीर सोनी, मो. सलीम, सुरेश कुमार व विवेक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button