WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

अनाथ बच्चों का सहारा बनेगी स्पॉन्सरशिप योजना, उज्ज्वल करेगी बच्चों का भविष्य

जनता दर्शन में आए दो अनाथ बच्चों के लिए प्रभारी डीएम की अगुवाई में मददगार बनी टीम

Savdhan India News

अनाथ बच्चों का सहारा बनेगी स्पॉन्सरशिप योजना, उज्ज्वल करेगी बच्चों का भविष्य

जनता दर्शन में आए दो अनाथ बच्चों के लिए प्रभारी डीएम की अगुवाई में मददगार बनी टीम


लखीमपुर-खीरी। बुधवार को शहर की कृष्णानगर, दुर्बल आश्रम मोहल्ले के दो अनाथ भाई-बहन कलेक्ट्रेट में आयोजित जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे। जहां प्रभारी डीएम/एडीएम संजय कुमार सिंह ने उनकी फरियाद सुनी। अनाथ भाई-बहन ने बताया कि उनके मां-बाप के गुजरने के बाद उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। प्रभारी डीएम ने तत्काल महिला कल्याण विभाग के अधिकारी को बुलवाकर दोनों बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रवर्तकता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत बच्चों के पालन-पोषण और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए प्रति माह चार-चार हजार रुपये दिए जाएंगे।
बताते चलें कि बच्चों के पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र न होने की दशा में डीएम ने टीम जनता दर्शन का आयोजन किया। एसडीएम रेनू मिश्रा एवं राजीव निगम ने सभी प्रपत्र पूरे कराते हुए नगर पालिका परिषद से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया। वहीं बालिका का आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार केंद्र से समन्वय करते हुए प्रक्रिया पूरी की। इन बच्चों को योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु प्रशासन ने बैंक में खाता खुलवाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी। जल्द ही इन्हें सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button