प्रभारी डीएम ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
प्रभारी डीएम ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रभारी डीएम ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर-खीरी। बुधवार को प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों एक बैठक ली। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी डीएम ने शीत ऋतु मे निराश्रित, बेसहारा गौवंश के संरक्षण, गो आश्रय प्रबन्धन एवं नवीन गो आश्रय स्थल के चयन, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आगंनबाडी केन्द्र निर्माण कार्य, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में अन्नपूर्णा भवन की स्थापना कराने में पूरी टीम ने महती भूमिका निभाई है। निर्माणधीन अन्नपूर्णा भवन में और अधिक तेजी लाकर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी के समेकित प्रयासों से गत एक माह में एक लाख 43 हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं। इस गति को और अधिक बढ़ाते हुए शेष लोगों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाए। आशा और पंचायत सहायकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य देकर मॉनिटरिंग करें।
बाक्स-
ठंड से बचाव के लिए गोआश्रय स्थलों में की जाए पूरी व्यवस्था: डीएम
प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने शरद ऋतु को देखते हुए गोवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने सुझाव दिया कि बिछावन के लिए पुआल, लकड़ी का बुरादा व गन्ने की खोई आदि का प्रयोग करें। बिछावन को समय-समय पर बदलते भी रहें। ऐसा प्रबन्ध करें कि देर तक पशुवाड़े को धूप मिलती रहे। शीत ऋतु में पशुओं को ताज़ा पानी ही पिलायें। पशुओं को जूट के बोरे का झूल पहनायें। गोवंशों के बाड़ों में सीधी हवा न आए इसके लिए भी आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं।






