संविधान दिवस पर जिला जज की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
- भारतीय संविधान के प्रस्तावना का हुआ पाठन, डीजे ने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर जिला जज की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
– भारतीय संविधान के प्रस्तावना का हुआ पाठन, डीजे ने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ

लखीमपुर-खीरी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में भारतीय संविधान विषयक संगोष्ठी/विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य उपस्थित व्यक्तियों को इस प्राधिकरण के जिला जज/अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त शुक्ल ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाते हुए भारतीय संविधान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इसके अलावा जनपद के वाह्य न्यायालयों एवं समस्त तहसीलों में भी रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गयी। संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा कर्मचारीगणों को भारत के संविधान एवं भारतीय संविधान में लिखित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा, पीठासीन अधिकारी, रामेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला जज प्रथम, अपर जिला जज दीपेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






