उत्तर प्रदेश
यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने किए एक दर्जन चालान
यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने किए एक दर्जन चालान

यातायात माह के अंतर्गत पुलिस ने किए एक दर्जन चालान

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिह चौहान के दिशा निर्देशन में गोला की सभी चौकी क्षेत्रो मे ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट व बगैर कागज़ो के फर्राटा भर रहे वाहनों का चालान किया गया। इसी क्रम में नानक चौकी इंचार्ज योगेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस महीने डेली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। लोगों से निवेदन किया जा रहा है कि वह अपने कागज़ांे को लेकर एवं हेलमेट पहन कर ही घर से बाहर निकलें।







