WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

रत्तीसराय प्राथमिक विद्यालय को एसपी ने लिया गोद, अब जल्द ही बहुरेंगे इस विद्यालय के दिन

डीएम ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया़ औचक निरीक्षण

Savdhan India News

डीएम ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया़ औचक निरीक्षण

रत्तीसराय प्राथमिक विद्यालय को एसपी ने लिया गोद, अब जल्द ही बहुरेंगे इस विद्यालय के दिन


लखीमपुर-खीरी। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता व शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा सदर ब्लाक के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय जिंसी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखीमपुर (प्रथम), पीएस रत्तासराय, पीएस एवं यूपीएस फत्तेपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति के सम्बंध में बच्चों से ही पूछतांछ की। प्रधानाचार्य ने डीएम को विद्यालय में नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थित बताई। उन्होंने कक्षा में छात्रों से पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। स्कूल में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल व उनके रूचि के अनुसार उन्हें जागरूक भी करें।

बाक्स-

पीएस रत्तीसराय को एसपी ने लिया गोद

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के समक्ष पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पीएस रत्तासराय में सुविधाओं का अभाव देखकर इस विद्यालय को गोद लेने की बात कही। एसपी गणेश प्रसाद साहा इस विद्यालय की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से सुसज्जित करने का जिम्मा उठाया है। बताते चलें कि पीएस रत्तासराय में शिक्षा और व्यवस्था को सुदृढ करने की गरज से एसपी ने यह निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि इस स्कूल को उस एरिया का मॉडल बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा, जिससे अगल-बगल के साथ-साथ तहसील के स्कूल सीख लेंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button