उत्तर प्रदेश
शिशु अनख के इलाज का ज़िम्मा उठाएगा प्रशासन, डीपीआरओ ने लिया संकल्प
शिशु अनख के इलाज का ज़िम्मा उठाएगा प्रशासन, डीपीआरओ ने लिया संकल्प

शिशु अनख के इलाज का ज़िम्मा उठाएगा प्रशासन, डीपीआरओ ने लिया संकल्प

लखीमपुर-खीरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम परसिया में आयोजित कार्यक्रम में अपने माता-पिता के शामिल हुआ शिशु अनख के इलाज का ज़िम्मा जिला प्रशासन अपने कंधों पर उठेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अफसर सौम्यशील सिंह की निगाह अचानक अनख पर पड़ी, उन्होंने अनक के माता-पिता को पास बुलाकर संवाद किया। इस दौरान अनख के माता-पिता ने बताया कि उसके बच्चों के दिल में छेद है और उसके ओठ व तालू कटा हुआ है। उन्होंने तुरंत सीएमओ और जिला दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी से समन्वय कर उसके इलाज के लिए सरकारी मदद दिलाने का निर्णय लिया। अनख का इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जाएगा।