बरबटा व परसिया पहुंचकर योजनाओं के रथ ने लाभार्थियों की दीं सोगातें
- जनजातीय समाज ने भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

बरबटा व परसिया पहुंचकर योजनाओं के रथ ने लाभार्थियों की दीं सोगातें
– जनजातीय समाज ने भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

लखीमपुर-खीरी। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल करने की दिशा में श्विकसित भारत के संकल्प को लेकर योजनाओं का रथ नवें दिन गुरुवार को लाभार्थियों के पथ पर पलिया ब्लॉक के सुदूर एवं सीमावर्ती जनजातीय क्षेत्र के गांव बरबटा व परसिया जा पहुंचा। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के पहुँचते ही भारी संख्या में ग्रामीण रथ को देखने उत्साह के साथ पहुंच गए।, यात्रा की अगुवाई दिवस नोडल अधिकारी डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने की।
कार्यक्रम में डीपीआरओ सौम्यशील सिंह व परियोजनाधिकारी यूके सिंह ने जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया। डीपीआरओ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही सभी ग्रामीणों और अन्य लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाकर गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने की शपथ दिलाई। भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई गयी। डीपीआरओ ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की अबतक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर कोने में शत-प्रतिशत पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना, प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूके सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू कर पीएम ने पूरे जनजातीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने जनजाति समुदाय के उत्कर्ष और उन्नति के लिए लगातार कार्यरत प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने अनुरोध किया कि जिस तरह आजादी की लड़ाई में योगदान देने को आदिवासी आगे आए थे, उसी तरह पीएम के नेतृत्व में इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने के लिए भी वे आगे आएं। साथ ही उन्होंने यह दृढ़ विश्वास भी व्यक्त किया कि जनजाति समाज के साथ, विश्वास और सामूहिक प्रयास से ही विकसित भारत का संकल्प साकार हो पाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों की टीम ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चाभी तथा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ शौचालय के स्वीकृतिपत्र वितरित करने के साथ-साथ कृषकों को नैनो यूरिया तथा बीज मिनी किट वितरित किए।






