जिला कमांडिंग ने कृषक समाज इंटर कॉलेज मे एनसीसी कार्यालय का किया मुआयना
जिला कमांडिंग ने कृषक समाज इंटर कॉलेज मे एनसीसी कार्यालय का किया मुआयना

जिला कमांडिंग ने कृषक समाज इंटर कॉलेज मे एनसीसी कार्यालय का किया मुआयना

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल चित्रसेन ने कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में एनसीसी कैडेट्स व कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्षिक क्रियाकलाप तथा ट्रेनिंग की जानकारी ली। साथ ही कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया और कहा कि उन्हें एक अच्छा और सुयोग्य नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा व प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा से बातचीत में एनसीसी को धार देने की बात कही। प्रबंधक ने कर्नल को भरोसा दिलाया कि बच्चों के भविष्य के लिए जो भी सहयोग उनकी ओर से हो सकेगा हर संभव किया जाएगा। प्रधानाचार्य व लेफ्टिनेंट एसके वर्मा ने कर्नल को विद्यालय का निरीक्षण करवाया इस दौरान बटालियन के अधिकारी रामभजन, वरुण कुमार, जंग बहादुर, कैडेट प्रियांशु राठौर, फरदीन, अनामिका, क्षमा, शिवानी, अंश व हर्षित आदि उपस्थित रहे।






