WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

भारतीय बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी का कार्यक्रम

- नगर में गौ रक्षा के संकल्प हेतु निकाली गई विशाल रैली

Savdhan India News

भारतीय बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी का कार्यक्रम

– नगर में गौ रक्षा के संकल्प हेतु निकाली गई विशाल रैली


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। भारतीय बजरंग दल ने गोपाष्टमी का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। नगर में विशाल रैली का आयोजन कर गोरक्षा का संकल्प दिलाते हुए गऊ माता की सेवा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री अशोक जोशी ने गायों को फूलमाला और तिलक लगाकर पूजा की। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रेड खिलाकर उनके स्वास्थ्य की कामना की। गोरक्षा प्रमुख अनूप गुप्ता ने कहा कि गोपाष्टमी का सही मायने में अर्थ है कि एक भी गोवंश छुट्टा न घूमे, लेकिन कुछ लोग गोपाष्टमी के नाम पर केवल अपना निजी स्वार्थ पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रदेश मंत्री अशोक जोशी ने कहा कि कुछ सफेदपोश नेता मंगलवार की बंदी को लेकर मीट मछली मांस और अंडा बिक्री करने वालों को उकसाकर हिंदू मुस्लिम राइट करना चाहते हैं। जो बजरंग दल किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा और सरकार के आदेश का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इतने पर भी बात नहीं बनी तो तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी अशोक कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, जिला मंत्री मनीष सिंह, मुकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष तरुण कुमार यादव, ग्राम सभा अध्यक्ष जलालपुर हिमांशु वर्मा व शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button