पलिया के बहुचर्चित मोहित हत्याकांड के अरोपियों पर हुई कार्रवाई
एक करोड़ 18 लाख 56 हजार पांच सौ की कुर्क हुई सम्पत्ति

पलिया के बहुचर्चित मोहित हत्याकांड के अरोपियों पर हुई कार्रवाई
एक करोड़ 18 लाख 56 हजार पांच सौ की कुर्क हुई सम्पत्ति

लखीमपुर-खीरी। नगर के चर्चित मोहित हत्याकाण्ड के एक अभियुक्त की सम्पर्ति कुर्क की गई है, जबकि बाकी के दो अभियुक्तों के खिलाफ इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि 29 जून 2023 को नगर के हरशंकर लॉन में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए नगर के मोहित गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मोहित हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डीके पूत्र स्व. भगवानदीन निवासी मोहल्ला बाजार द्वितीय, अभिषेक जायसवाल पुत्र रामनरेश जायसवाल निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी एवं सन्नी उर्फ सूर्याेदय पुत्र रामबचन निवासी मझरा फार्म थाना कोतवाली सदर, जिला लखीमपुर-खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में सन्नी उर्फ सूर्याेदय के विरुद्ध धारा 14(1) के तहत कार्रवाई हुए उसकी एक करोड़ 18 लाख 56 हजार पांच सौ की सम्पत्ति कूर्क की गई है। बता दें कि पुलिस के आख्या अभिलेखों में उल्लेख है कि दिनेश कुमार गुप्ता गैंगलीडर है, जिसके सदस्य सन्नी उर्फ सूर्याेदय व अभिषेक जयसवाल हैं। इसके बाद भी गैंगलीडर दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डीके एवं अभिषेक जायसवाल के विरूद्ध धारा 14(1) के तहत कार्रवाई नहीं की गई है, जो कि नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।





