डीएम ने कर करेत्तर की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ पूरा कराएं राजस्व वसूल कर का लक्ष्य: डीएम

डीएम ने कर करेत्तर की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
– राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ पूरा कराएं राजस्व वसूल कर का लक्ष्य: डीएम

लखीमपुर-खीरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर करेत्तर के तहत प्राप्तियों की विभागवार/बिंदुवार मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने लक्ष्य की कार्ययोजना बनाकर मूर्त रूप देने का कार्य करें। जिन विभागों की प्रगति खराब है, लक्ष्य पूरा नहीं किया है, वह उन्हें लिखित रूप में स्पष्ट करें कि लक्ष्य को कैसे पूरा कराएंगे। उन्होंने खराब प्रगति वाले विभाग को विशेष अभियान चलाकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति कराने के निर्देश दिए। परिवहन, राज्यकर व स्टांप की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बेहतर न होने पर खासी नाराजगी जताते हुए विशेष अभियान चलाकर लक्ष्यों की पूर्ति करने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद मोहम्मदी की ईओ से लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम होने का कारण जानते हुए संबंधित को नोटिस जारी करते हुए राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। डीएम ने वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय, नगर विकास, खनन, मंडी, वन, सिंचाई, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर व गोला, विधिक माप विज्ञान के अधिकारियों से मासिक व क्रमिक लक्ष्य की प्रगति गत वर्ष के सापेक्ष वृद्धि प्रतिशत की गहन समीक्षा की। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी एसडीएम व तहसीलदार सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






