जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। कृषक समाज इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रभुनाथ वर्मा रहे। सर्व प्रथम अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद मैच प्रारंभ कराया। 14 एवं 19 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता कृषक समाज इंटर कॉलेज एवं गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मध्य संपन्न हुआ, जिसमें कृषक कृषक समाज इंटर कॉलेज ने प्रथम व गांधी उच्चतर माध्यमिक द्वितीय स्थान पर रहा। बास्केटबॉल बालिका वर्ग की 14 वर्षीय एवं 19 वर्षीय प्रतियोगिता में कृषक समाज प्रथम व गांधी उमावि की बालिकाओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक अतुल कुमार गुप्ता व मकसूद अली रहे। टैक्निकल टेबल पर कपिल कुमार वर्मा, कबीर अहमद तथा स्कोर पर सुमित यादव और सरोज कुमार वर्मा रहे। प्रतियोगिता का आयोजन श्याममूर्ति शुक्ला खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता के निर्देशन में कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अनन्त प्रकाश सरोज, डॉ अनिल कुमार, श्याम सिंह, कुवरागिनी कुमारी व मनीषा आदि उपस्थित रहे।






