WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सौनहा व ध्यानपुर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

- जनजातीय क्षेत्र में जरूरतमंद वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाना यात्रा का उद्देश्य

Savdhan India News

सौनहा व ध्यानपुर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत

– जनजातीय क्षेत्र में जरूरतमंद वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाना यात्रा का उद्देश्य

लखीमपुर-खीरी। मंगलवार को सातवें दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा थारू क्षेत्र के ग्राम सौनहा व ध्यानपुर पहुंची। जहा यात्रा रथ का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सौनहा व ध्यानपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में डीएसओ अंजनी कुमार सिंह व परियोजनाधिकारी यूके सिंह ने जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया। डीएसओ ने उपस्थित जनसमूह को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रोस्टर के मुताबिक जनजाति क्षेत्र में यात्रा निकाली जा रही है। यह संकल्प यात्रा सैचुरेशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। यात्रा के दौरान आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने वाले केंद्र व राज्य सरकार के नवाचारी प्रयासों की भी जानकारी दी। परियोजना अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख आधार है। पीएम जनमन यानि पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान है। इस महाभियान के तहत सरकार उन जनजाति भाई-बहनों तक पहुंच रही है, जिन तक कभी नहीं पहुंचा गया है।

बाक्स-

एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक मंच पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के पुरातन छात्र जिनका चयन इंजीनियरिंग एवं चिकित्सीय शिक्षा के लिए हुआ, उन्होंने अपने विचार रखते हुए पीएम को धन्यवाद कहा। यात्रा के दौरान पीएम गरीब कल्याण अन्न, पीएम विश्वकर्मा, पीएम आवास, पीएम उज्जवला, पीएम किसान सम्मान निधि, केसीसी, पीएम पोषण अभियान व हर घर जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button