निझोटा एवं देवराही गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
नोडल अधिकारी ने जनजातीय समाज को दिलाया विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान करने का संकल्प

निझोटा एवं देवराही गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
नोडल अधिकारी ने जनजातीय समाज को दिलाया विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान करने का संकल्प

लखीमपुर-खीरी। जनजातीय क्षेत्र के लिए संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नोडल विपिन कुमार चौधरी की अगुवाई में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ पलिया ब्लॉक के जनजातीय क्षेत्र निझौटा एवं देवराही पहुंची। जहा आईईसी रथ का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की स्वाधीनता को स्मरण कर विपिन कुमार चौधरी व पीओ यूके सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आजादी के आंदोलन में जनजातीय समाज के संघर्ष को याद किया। पीडी ने उपस्थित जनसमूहों को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई। उपायुक्त (मनरेगा) ने कहा कि इस यात्रा का व्यापक लक्ष्य सभी पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं सुलभ कराना है, जिनमें स्वच्छता सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन, वंचितों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं व स्वच्छ पेयजल से लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक शामिल हैं। इसके तहत इन समस्त योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्तियों तक लाभों को पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बनी है। परियोजना अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के लिए चलाई जा रही विकासपरक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जनजातीय समुदाय के गौरवमयी इतिहास के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
बाक्स-
कृषि वैज्ञानिकों ने किया ड्रोन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रदर्शन
जनजातीय गांव निझौटा एवं देवराही पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा प्रदर्शन किया। ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईईसी अभियान रथ ने पिछले नौ वर्षों में लागू की गई प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन प्रदर्शित किया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। जिन्होंने सरकार की इन पहलों पर अपना-अपना नजरिया साझा किया। आयोजन ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया।
बाक्स-
21 को सौनहा व ध्यानपुर पहुंचेगी यात्रा: डीएम
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को दिवस नोडल अधिकारी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनजातीय क्षेत्र सौनहा और ध्यानपुर गांव पहुंचेगी। अधिकारियों की पूरी टीम इन दोनों गांवों में दस्तक देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करेंगे।







