WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

निर्माणाधीन पानी टंकी की दीवार ढहने से टला बड़ा हादसा

प्रधान प्रतिनिधि ने अधिकारियों से की गुणवत्ताविहीन बन रही दीवार की शिकायत

Savdhan India News

निर्माणाधीन पानी टंकी की दीवार ढहने से टला बड़ा हादसा

– प्रधान प्रतिनिधि ने अधिकारियों से की गुणवत्ताविहीन बन रही दीवार की शिकायत


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर में नवनिर्मित पानी टंकी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जानकारी होते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलीम अंसारी ने घटिया सामग्री लगाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी ‘हर घर जल पहुंचने की योजना’’ के तहत सभी ग्राम सभाओं में पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। भारी भरकम बजट के साथ गुणवत्ता युक्त सामग्री लगाने का फरमान भी जारी किया गया था, लेकिन गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर में ग्राम समाज की जमीन पर ओवरहेड टैंक का निर्माण घटिया सामग्री के साथ कराया जा रहा है। जिस कारण टंकी की दीवार भरभराकर धराशायी हो गई। मामले की सूचना होते ही ग्राम प्रधान ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। मानविहीन निर्माण के चलते ग्राम प्रधान ने नाराजगी जताई। प्रधान प्रतिनिधि सलीम अंसारी ने कहा इस टंकी का निर्माण लगभग छह माह पूर्व शुरू किया गया था, लेकिन कछुप गति से निर्माण होने की वजह से अभी तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इसमें लगने वाली सीमेन्ट की कई बोरिया भी रख-रखाव के कारण खराब हो गई थीं। जिस कारण दीवार गिर गई। गनीमत यह रहीं कि दीवार गिरने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button