इस लोक में स्वालम्बन के साथ में जीवन देती है गौमाता: एसडीएम
इस लोक में स्वालम्बन के साथ में जीवन देती है गौमाता: एसडीएम

इस लोक में स्वालम्बन के साथ में जीवन देती है गौमाता: एसडीएम

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि गो माता हमे परलोक में वैतरणी पार करवाती है और इस लोक में स्वस्थ जीवन प्रदान करती है। वह गोपाष्टमी महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
धर्मादा समिति गौशाला के 15वें गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ आर्यसमाज द्वारा हवन-पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि गाय हमारे लिए बहुत ही उपयोगी होती है। गाय से हमें कई लाभ मिलते हैं और गाय हमारे लिए पूजनीय है, गाय हम सबकी माता है। इस लोक में हम जब तक राज्य करते हैं, तब तक गाय हमारे जीवन को सार्थक बनाती है और जब हम मृत्यु को प्राप्त होते हैं, तब भी गाय हमारा उद्धार करती है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी इन्द्रजीत सिंह, समस्त महाजन के उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रवीन दुबे, भाजपा नेता धर्मेन्द्र गिरि, समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल व भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन सुरजन लाल वर्मा ने गुड़ खिलाकर गौ पूजन किया। साथ ही आरती करने के उपरान्त सभी अतिथियों ने अपने आशीर्वचन के बाद गौशाला मे वर्ष भर सहयोग करने वाले विशेष सहयोगीजनों को सम्मानित किया। गोपाष्टमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण अवस्थी तथा अध्यक्षता रामसेवक शुक्ला ने की। सप्तदिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव के आयोजक विजय शुक्ला ‘‘रिंकू’’ (चेयरमैन) ने सभी आगुंतकों एवं अतिथिजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से जीवन धन्य हो जाता है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक राज राजेश्वर, सीपी श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, श्याम राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा, पंकज यादव, विकास मिश्रा, रविन्द्र कटियार, शत्रोहन मिश्रा, विमलेश वर्मा, राजेश राठौर, अनुज खरे, संजय तिवारी, डा राहुल बाजपेई, डा. सुरेश कुमार, अनुराग गुप्ता, श्रवण महेश्वरी, सुनील मिश्रा, सुनील शर्मा, धीरज बाजपेयी, काके सहगल, सभासद कफील, इजरान, रज्जन खान, दानिस राइन, नानक चन्द्र वर्मा, राजेश अवस्थी, अशोक सक्सेना, समीक्षा गुप्ता, गीता विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा, सीमा सक्सेना, स्मिता तिवारी, दीपिका सैनी व पिंकी गुप्ता सहित अनेक संगठनों के कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गोभक्त उपस्थिति रहे।







