
वांछित इनामिया गिरफ्तार
– विभिन्न अपराधों में वांछित था अभियुक्त प्रधान

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में मितौली पुलिस ने मु.अ.सं. 503/2023 धारा 302/120बी/34 भादवि में नामित 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त प्रधान पुत्र गजोधर निवासी ग्राम अम्बेडकरनगर थाना मितौली को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से खीरी से 12 बोर का एक देशी तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान, कांस्टेबल रजनीश कुमार, ऋषभ सिंह, जसविन्दर सिंह, राजीव सिंह मौजूद रहे।





