लखीमपुर खीरी : पलिया गोल्डन फ्लावर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी छात्र विदित और वैष्णवी ने गाड़े सफलता के झंडे


पलिया कलां (खीरी) नगर की सम्पूर्णानगर रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज उत्साह और हर्षोल्लास के साथ वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा 7 के छात्र विदित गुप्ता (पुत्र अमित महाजन) और कक्षा 1 की छात्रा वैष्णवी गुप्ता ने अपनी-अपनी कक्षाओं में टॉप-3 में स्थान प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती हरदीप कौर, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर रमनदीप अमन कौर माँगट और प्रिंसिपल श्याम महेंद्रू ने संयुक्त रूप से बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अमित महाजन ने कहा यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के कुशल प्रबंधन और शिक्षकों के कठिन परिश्रम को जाता है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान देते हैं। मैं विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने बच्चों को ऐसा बेहतर शैक्षिक वातावरण प्रदान किया। मुझे विश्वास है कि विदित और वैष्णवी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर सफलता प्राप्त करेंगे। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पलिया कलां। विदित गुप्ता (7th) और वैष्णवी गुप्ता (1st) को टॉप-3 में आने पर शील्ड प्रदान की गई। चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट समेत समस्त स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक।





