लखीमपुर खीरी : हिंदुस्तान ओलंपियाड सौरभी सिंह ने कक्षा 2 में जिले में हासिल किया प्रथम स्थान
सौरभी की इस बड़ी सफलता से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर


पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025’ में पलिया कलां की मेधावी छात्रा सौरभी सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सौरभी की इस बड़ी सफलता से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी की लहर है। स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का बढ़ाया मान, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, पलिया कलां की कक्षा 2 की छात्रा सौरभी सिंह ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मूल रूप से भानपुरी खजुरिया की निवासी सौरभी, अजय कुमार सिंह की सुपौत्री और सौरभ सिंह की सुपुत्री हैं। छोटी सी उम्र में उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सौरभी को जिले में पहला स्थान मिलने पर विद्यालय परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अभिभावकों का कहना है कि सौरभी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है।





