लखीमपुर खीरी : दुधवा की वादियों में चहके राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल अमेठी के नन्हे सितारे
इस यात्रा को यादगार बनाने में होटल माँ राजरानी का विशेष योगदान रहा। होटल प्रबंधन, विशेषकर आलोक मिश्रा (भइया) द्वारा बच्चों और शिक्षकों की सुविधा, सुरक्षा और खान-पान का बेहतरीन प्रबंध किया गया।


पलिया कलां (खीरी)। प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से जानने के उद्देश्य से राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल, अमेठी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क का शैक्षिक भ्रमण किया। यह यात्रा बच्चों के लिए रोमांच और ज्ञान का अनूठा संगम साबित हुई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने दुधवा की सघन हरियाली और वहां के वन्यजीवों को देखकर खूब उत्साह जताया। जंगल की सैर ने न केवल उन्हें प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। इस यात्रा को यादगार बनाने में होटल माँ राजरानी का विशेष योगदान रहा। होटल प्रबंधन, विशेषकर आलोक मिश्रा (भइया) द्वारा बच्चों और शिक्षकों की सुविधा, सुरक्षा और खान-पान का बेहतरीन प्रबंध किया गया। स्वच्छ कमरों और स्नेहपूर्ण वातावरण ने सभी को घर जैसा अहसास कराया। यात्रा के अंत में होटल प्रबंधन ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और बच्चों को दुधवा के जीव-जंतुओं की सुंदर तस्वीरें स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कीं। इस आत्मीय विदाई ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। विद्यालय परिवार ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए होटल माँ राजरानी के शानदार आतिथ्य और अनुशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।





