लखीमपुर खीरी : गौरीफंटा पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया, 200 पैकेट सुपर पावर तंबाकू के साथ नवीन गुप्ता को किया गिरफ्तार
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल (हीरो ग्लैमर, संख्या UP31W8742) पर लदे दो सफेद बोरों से 200 पैकेट 'सुपर पावर' तंबाकू बरामद किया गया।


पलिया कलां खीरी में अपराधियों और सीमा पार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाई जा रही ‘कवच योजना’ के तहत गौरीफंटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास से एक अभियुक्त को मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध तंबाकू की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। यक्ष एप (Yaksha App) के सहयोग से बनगवां आउट पोस्ट के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल जाने वाली पगडंडी के रास्ते एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल (हीरो ग्लैमर, संख्या UP31W8742) पर लदे दो सफेद बोरों से 200 पैकेट ‘सुपर पावर’ तंबाकू बरामद किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 18,000/- रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त ने अपना नाम नवीन गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता, निवासी मोहल्ला रंगरेजान, कस्बा व थाना पलिया के रूप में हुई है।
गौरीफंटा पुलिस ने बरामद तंबाकू और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीज कर दिया है। अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए अभियुक्त और बरामद माल को कस्टम कार्यालय पलिया भेज दिया गया है।
सफलतापूर्वक गिरफ्तारी करने पुलिसकर्मी शामिल रहे।
उ0नि0 श्री प्रमीत कुमार, का0 हेमन्त कुमार, का0 विनीत कुमार, थाना गौरीफंटा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए ‘कवच योजना’ के तहत सख्ती जारी रहेगी।





