लखीमपुर खीरी : मझगई पुलिस को मिली सफलता, आबकारी अधिनियम के अभियुक्त गिरफ्तार
मझगई पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को धर दबोचा है।


मझगई, (खीरी)
खीरी जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मझगई थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए मझगई पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को धर दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चुन्ना पुत्र मथुरा धोबी, निवासी ग्राम टैहनिया, थाना मझगई, जिला खीरी (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मु0सं0 3147/2024 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। थाना मझगई पुलिस ने अभियुक्त बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लखीमपुर खीरी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक गौरव सिंह,
कांस्टेबल रवि गंगवार, थाना मझगई, खीरी।
थानाध्यक्ष मझगई अनिल कुमार पंकज ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।





