WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : वरिष्ठ व्यापारी नेता श्रीकृष्ण सिंगला के निधन पर व्यापारियों ने जताया गहरा दुःख

व्यापारी नेता श्रीकृष्ण सिंघल के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा

Savdhan India News

पलिया कलां (खीरी )नगर व्यापार मण्डल पलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंघल उर्फ लीलू सेठ का बीती रात बीमारी के कारण आकस्मिक निधन होने के कारण एवं नगर व्यापार मण्डल के पूर्व महामंत्री सुशील अग्रवाल (पूर्व सभासद) के विगत दिवस निधन होने से पलिया नगर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारी नेता श्रीकृष्ण सिंघल के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शारदा नदी के तट पर हुए उनके अंतिम संस्कार के पश्चात आज शाम को नगर व्यापार मण्डल पलिया ने अध्यक्ष गौरव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर एक शोक सभा आयोजित की, जिसमें जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अमित महाजन ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंघल जी एवं सुशील अग्रवाल जी दोनों ही व्यापारी नेताओं के निधन से व्यापारी समाज को अपूरनणीय क्षति पहुंची है जिसकी पूर्ति कभी भी नहीं की जा सकती है। तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनिया ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ है। नगर व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि उनके निधन से न केवल उनको बल्कि पूरे व्यापारी जगत को शोक हुआ है, ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
शोक सभा में नगर व्यापार मण्डल पलिया के जिला महामंत्री अमित महाजन, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द, तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहानिया, तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता, तहसील कोषाध्यक्ष फहीम अंसारी, युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, युवा नगर महामंत्री आदित्य मौर्य, युवा कोषाध्यक्ष मनीष अरोरा, अनूप कुमार गुप्ता, जसवीर फ्लोरा, रमेश वाजपेई, फिरोज खान, नारायन दास जिंदल, देवेन्द्र अरोड़ा,अंग्रेज सिंह बाठ,रामप्रकाश पाण्डेय,अब्बास गाजी, रमेश चंद्र गुप्ता,रघुनाथ राठौर, मो.आरिफ, ताराचंद्र गुप्ता,फरजंद अली बूंदू मियां, अब्दुल खालिक,अनुज कुमार पुरवार, एजाज अली, राकेश गुप्ता, रियाजउद्दीन,हरविंदर सिंह सोढ़ी,विनीत गुप्ता,सुखमिंदर पाल बबलू, नीरज गोयल, मनीष गर्ग, कमलजीत सिंह, अमित बॉथम, धनेन्द्र शुक्ला, गोविंद वर्मा, राजेश गुप्त सहित अनेकों व्यापारियों ने अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button