WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
राजनीति

लखीमपुर खीरी : कांग्रेस के संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन

भाजपा की नीतियों व मनरेगा,शिक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

Savdhan India News

पलिया के स्टेशन रोड स्थित होटल शाइन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा संविधान संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूपीसीसी के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिन्दवी मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में एआईसीसी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव व शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित राय मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें आए हुए अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह,शाल व माला पहनाकर स्वागत किया किया।संविधान संवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई इसके अलावा आगे होने वाले कार्यक्रम की जानकारियां दी गई। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन हिन्दवी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार गरीबों की कमर तोड़ने पर आमादा है और ग्रामीण रोजगार की लाइफलाइन कही जाने वाली इस योजना को साजिशन खत्म किया जा रहा है। एनआरसी और एसएआर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रहार करते हुए उन्होंने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए और इसे जनता को बांटने की राजनीति करार दिया। उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया और वोट कर को लेकर भी अपनी बात मजबूती से रखी,जिससे साफ जाहिर था कि कांग्रेस आने वाले समय में इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में है। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अमित राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का कच्चा चिट्ठा खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। राय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल केवल एक चुनिंदा वर्ग को ही शिक्षित देखना चाहता है, ताकि भविष्य में कोई उनसे उनके हक और अधिकारों के बारे में सवाल न पूछ सके। उन्होंने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत शिक्षा व साहित्य के स्तर को गिराया जा रहा है ताकि आम आदमी के बच्चे पढ़ने-लिखने के बजाय पीछे रह जाए और वह मौजूदा सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के खिलाफ कोई सवाल ना पूछ सके। महिला सुरक्षा के मोर्चे पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि जो सरकार बेटी बचाओ का नारा देती है, उसके राज में बेटियां आखिर कितनी सुरक्षित हैं? उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार केवल आंकड़ों की बाजीगरी में उलझी हुई है। इस सम्मेलन ने साफ कर दिया है कि पलिया में कांग्रेस अब पूरी तरह जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है।कार्यक्रम में मोहम्मद आदिल, आकिब खां, राजन यादव, अमर गुप्ता, आबिद हुसैन खां, रामचन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।पत्रकारों को किया गया सम्मानितस म्मेलन में पत्रकारों को भी मोमेंटो और शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया जिसमें फारुख हुसैन, राहुल गुप्ता, विवेक पांडे, प्रशांत मिश्रा, राजू गुप्ता, महबूब आलम, राजीव गुप्ता,गुड्डू सिद्दीकी, प्रशांत मिश्रा दिव्यांशु पांडे, अमन गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button