लखीमपुर खीरी : महाशिवरात्रि पर बेहड़ा बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा नेता रवि गुप्ता ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना
धनगढ़ी/पलिया महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुप्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल बेहड़ा बाबा मंदिर में शिवभक्तों का भारी हुजूम देखने को मिला


धनगढ़ी/पलिया महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुप्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल बेहड़ा बाबा मंदिर में शिवभक्तों का भारी हुजूम देखने को मिला। लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस विशेष अवसर पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने भी मंदिर पहुंचकर महादेव के चरणों में शीश नवाया और पलिया विधानसभा की समस्त जनता के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा भारतीय श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने-पीने और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने इन उत्तम व्यवस्थाओं के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।
उन्होंने विशेष रूप से मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष खेमचंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र शाह, धनगढ़ी नगर निगम की उपमेयर कँदकला राणा, समाजसेवी व उद्योगपति शुभ ठाकुर, जय ठाकुर एवं पदम राज जोशी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही हजारों मील दूर से आए श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्राप्त हो सके।
मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट कमेटी और उपमेयर कँदकला राणा द्वारा भाजपा नेता रवि गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें ‘अंग वस्त्र’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

समाजसेवी रवि गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पर्व अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। बेहड़ा बाबा के दरबार में उमड़ा यह जन-सैलाब महादेव के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। मैंने बाबा से यही प्रार्थना की है कि मेरी पलिया विधानसभा का हर परिवार खुशहाल रहे और क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो। मैं नेपाल के स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटी का हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने सीमा पार से आए हमारे भारतीय भाई-बहनों के लिए रहने-खाने और सुरक्षा की ऐसी शानदार व्यवस्था की। यह आपसी सौहार्द और सेवा भावना की एक मिसाल है।





