नेपाल के एसपी से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता
नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों का विशेष ध्यान रखने की कही बात

नेपाल के एसपी से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता
नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों का विशेष ध्यान रखने की कही बात
(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
नेपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी धनगढी कैलाली के नवागत एसपी बाल नरसिंह राणा से भाजपा नेता रवि गुप्ता ने उनके ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने उनके अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भारत-नेपाल के लोगों के बीच में प्रेम एवं सौहार्द के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। भारत से नेपाल जाने वाली भारतीय पर्यटकों की गाड़ियों का विशेष ध्यान रखने व दुर्घटना की स्थिति में उनके साथ उत्पीड़न ना हो इस बात को भी एसपी के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि भारत से नेपाल प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नेपाल में यदि भारतीय नागरिक किसी मुसीबत में फंसते हैं तो नेपाली नागरिक उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। जिस कारण भारतीय नागरिकों को नेपाल में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नेपाली नागरिकों का भारत में सम्मान किया जाता है, ठीक उसी प्रकार से भारतीय नागरिकों का भी नेपाल में सम्मान किया जाए। यदि ऐसा होगा तो दोनों देशों के सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। उनकी बात सुनकर एसपी ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।





