सावधान इण्डिया न्यूज
लखीमपुर खीरी में अवैध खनन पर कार्रवाई
पुलिस ने जेसीबी, 6 ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो जब्त की

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील में अवैध खनन की गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उचौलिया थाना क्षेत्र में रात के समय हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर सर्किल ऑफिसर ने तत्काल एक्शन लिया।
पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने अवैध खनन में प्रयोग की जा रही एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। इसके अलावा 6 ट्रैक्टर-ट्राली, एक बोलेरो वाहन और एक मोटरसाइकिल को भी मौके से जब्त कर लिया गया। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
- पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
शिवम मिश्रा





