लखीमपुर खीरी : पलिया स्थिति सम्मानीय वैश्य धर्मशाला में वैश्य समाज के होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन
बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित


पलिया स्थिति सम्मानीय वैश्य धर्मशाला में वैश्य समाज के होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन,
बेहतर कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
पलिया कलां वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सभी जगह वैश्य समाज के लोगों के द्वारा होली मिलन समारोह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ।इसी क्रम में पलिया तहसील के दुधवा रोड स्थित सम्मानीय वैश्य धर्मशाला में वैश्य समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम बहुत ही हर्षोउल्लास उमंग और खुशी के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और नन्हे मुन्ने बच्चों ने होली के गीतों पर झूमकर नृत्य किया । गौरतलब है फाल्गुन माह में होने वाला महापर्व होली बहुत ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाती है और होली का यह मिलन समारोह का कार्यक्रम होली के कई हफ्तों तक चलता रहता है इसी क्रम में विभिन्न समाज के लोग अपने समाज को एकजुट रहने का संदेश देने को लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन करते हैं ।

इसी क्रम में पलिया नगर में वैश्य समाज के द्वारा होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। तो वही पलिया के पलिया मोंटेसरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना की गई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता व उनके सुपुत्र वरुण गुप्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी ।


सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम करके समाज को एकजूट करते रहते है।तथा एक दूसरे का परिचय भी कराते रहते है।इसके साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान तथा अपने त्योंहार व रीति रिवाज से भी परिचित कराते रहते है। मेरा मानना है कि इस कार्यक्रम का होना हमारी एकता की मिसाल साबित हो, तो ही हमारा यह मिलन समारोह मानना सही होगा । वही वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने व्यापारियों की एकजुटता पर विशेष जोर दिया ।उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। एकजुट रहकर व्यापारी हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।

वैश्य समाज के पत्रकार अमन गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज में फैली बुराइयों को दूर करना भी हमारे लिए बहुत ही जरूरी है जिससे कि किसी तरह का हमारे समाज पर प्रश्न चिन्ह ना खड़ा हो मेरा पत्रकारिता में उतरना मात्र मेरा मकसद है कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करुं और अपने समाज के हित में हमेशा खड़ा रहूं ।






