
अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
मझगई
खीरी – शिवपूजन वर्मा पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा संपूर्ण जनपद में अवैध कच्ची शराब उत्पादन/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण क्षेत्रधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक रवि राव के कुशल नेतृत्व में थाना मझगई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.03.2025 को बहद ग्राम नौगवां से अभियुक्ता शान्ति पत्नी स्व0 चुन्नालाल नि0 ग्राम नौगवां मजरा बबौरा थाना मझगई जिला खीरी के कब्जे से एक अदद प्लास्टिक की पिपिया में कुल 18 लीटर अवैध देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर अभियोग मु0अ0स0 079/2025 धारा 60(2) EX ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:शान्ति पत्नी स्व0 चुन्नालाल नि0 ग्राम नौगवां मजरा बबौरा थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 मो0 मुश्ताकहे0का0 मुकेश कुमार यादवम0का0 कोमल त्यागी





