WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

21 फरवरी को नगर भ्रमण व 22 फरवरी को श्री श्याम कीर्तन के साथ 23 फरवरी को भोग एवं विशाल भण्डार के उपरांत होगा महोत्सव का समापन

Savdhan India News

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

21 फरवरी को नगर भ्रमण व 22 फरवरी को श्री श्याम कीर्तन के साथ 23 फरवरी को भोग एवं विशाल भण्डार के उपरांत होगा महोत्सव का समापन


12/02/2025
पलियाकलां-खीरी। नगर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गयी हैं। श्री श्याम मित्र‌ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में 21 फरवरी को सुबह 8:15 बजे संगीतमय श्री श्याम निशान यात्रा एवं श्री श्याम दरबार, श्री राधाकृष्ण व दुर्गा मां की नवनिर्मित मूर्तियों का नगर भ्रमण किया जाएगा, जो श्री खाटू श्याम मन्दिर से आरम्भ होकर पुन: इसी स्थान पर विश्राम होगा। इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। श्री श्याम मित्र मण्डल के राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को शाम 8:15 बजे से श्री श्याम कीर्तन का आयोजन होगा और 23 फरवरी को दोपहर 12:15 बजे से श्री श्याम भोग के साथ विशाल भण्डारा आयोजित होगा। श्याम मित्र‌ मण्डल ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने एवं बाबा का आशीर्वाद लेने का आग्रह‌ किया है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button