आधार अपडेशन सिस्टम खराब होने से जनता परेशान
विगत 5 फरवरी से नहीं हो पा रहा आधार अपडेशन का कार्य, दो दिन में कार्य प्रारंभ होने की सम्भावना

आधार अपडेशन सिस्टम खराब होने से जनता परेशान
विगत 5 फरवरी से नहीं हो पा रहा आधार अपडेशन का कार्य, दो दिन में कार्य प्रारंभ होने की सम्भावना

12/02/2025
पलियाकलां-खीरी। नगर के पोस्ट आफिस में एक मात्र आधार सेंटर संचालित हो रहा था। जहां आधार अपडेशन का कार्य चल रहा था, लेकिन विगत पांच फरवरी से वह भी ठप है। जिस कारण क्षेत्रीय जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को दिक्कतें हो रही हैं।
इसके अलावा आधार अपडेट न हो पाने के कारण लोगों को कोटे से खाद्यान्न भी नहीं मिल पा रहा है। जिस यूनिट का आधार अपडेट नहीं हुआ है, उसका खाद्यान्न कोटेदारों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में राशनकार्ड धारकों को भी परेशानियाँ हो रही हैं।
बता दें कि पलिया नगर में तीन आधार सेंटर स्थापित कराए गये थे, जिनमें एक इण्डियन बैंक, दूसरा आर्यावर्त बैंक और तीसरा पोस्ट में।
बीते लम्बे समय आर्यावर्त एवं इण्डियन बैंक का आधार सेंटर ठप चल रहा है। केवल पोस्ट आफिस में आधार अपडेशन का कार्य हो रहा था, लेकिन बीती पांच फरवरी से उसके भी सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से काम ठप हो गया है।
बुधवार को पलिया पोस्ट आफिस पहुंचे खीरी मण्डल के एडमिन नदीम ने बताया कि मैकेनिक द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उम्मीद है कि दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।





