लखीमपुर खीरी : पलिया पुलिस ने दो अभियुक्त को तीन चोरी की बाइक व एक अवैध असलहे व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर दो अभिक्रिया को चोरी की बाइक व अवैध असला और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार


पलिया पुलिस ने दो अभियुक्त को तीन चोरी की बाइक व एक अवैध असलहे व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में अवैध शस्त्र व चोरी की बाइक की रोकथाम व वांछित वारंटी नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते पलिया थाना प्रभारी मनबोध तिवारी के निर्देश में व0उपनिरीक्षक रामजीत यादव और उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अपने हमराहिरों के साथ मिलकर क्षेत्र में ही मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त को चोरी की बाइक से जाते वक्त 12 बोर अवैध असलहा व एक जिन्दा कारतूस के और तीन बाइक एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर एक चोरी की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल (UP 31 BC 2152) दूसरी चोरी की पेशन प्रो मोटरसाइकिल (UP 27 M 9177) तीसरी चोरी की टीवीएस मोटरसाइकिल (UP 31 BP 7587) साथ गिरफ्तार कर लिया । जिनका नाम जसविन्दर उर्फ जस्सी पुत्र गुरुमीत सिंह नि0 ग्राम शारदापुरी थाना हजारा दूसरे ने अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र दर्शन सिंह नि0 ग्राम राघवपुरी टिल्ला नं 4 थाना हजार जिला पीलीभीत बताया है। जिसके संबंध में थाने में ही 1-मु0अ0सं0 32/25 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पलिया जनपद खीरी 2-मु0अ0सं0 45/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना भीरा जनपद खीरी 3-मु0अ0सं0 48/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना भीरा जनपद खीरी 4-मु0अ0सं0 20/25 धारा 303(2) बीएनएस,थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी जसविन्दर उर्फ जस्सी पुत्र गुरुमीत सिंह नि0 ग्राम शारदापुरी थाना हजारा जिला पीलीभीत। दूसरे पर 1-मु0अ0सं0 217/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी 2-मु0अ0सं0 32/25 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पलिया जनपद खीरी 3-मु0अ0सं0 45/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना भीरा जनपद खीरी 4-मु0अ0सं0 48/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना भीरा जनपद खीरी 5-मु0अ0सं0 20/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी,सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र दर्शन सिंह नि0 ग्राम राघवपुरी टिल्ला नं 4 थाना हजार जिला पीलीभीत तहत मुकदमा दर्ज बताए जा रहे हैं फिलहाल पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।





