लखीमपुर खीरी : जंगल हेरिटेज रिसोर्ट का शुभारंभ
मंत्री जयवीर सिंह बोले- सरकार का उद्देश्य दुधवा में पर्यटकों को सुविधा प्रदान करना


जंगल हेरिटेज रिसोर्ट का शुभारंभ
मंत्री जयवीर सिंह बोले- सरकार का उद्देश्य दुधवा में पर्यटकों को सुविधा प्रदान करना
लखीमपुर खीरी महोत्सव के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भीरा में स्थित जंगल हेरिटेज रिसोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रिसोर्ट के प्रबंधक गजेंद्र सिंह के साथ फीता काटकर रिसोर्ट का उद्घाटन किया। जंगल हेरिटेज रिसोर्ट इन दिनों अपनी बेहतरीन सुविधाओं के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए शानदार आधुनिक झूले, मछली के तालाब और जंगल का अनूठा वातावरण प्रस्तुत किया गया है। अब पर्यटक दुधवा नेशनल पार्क जाने से पहले या बाद में इस रिसोर्ट का आनंद ले सकेंगे। इस रिसोर्ट की सुविधाओं को लेकर पर्यटक उत्साहित हैं और इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में देखा जा रहा है।30% सब्सिडी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी रिसोर्ट के उद्घाटनकर्ताओं को शुभारंभ के मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार रिसोर्ट खोलने वाले व्यवसायियों को 30% सब्सिडी और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह समय नए रिसोर्ट शुरू करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। सरकार का उद्देश्य दुधवा में पर्यटकों के रुकने और बेहतर वातावरण की सुविधा प्रदान करना है, ताकि जंगल से अधिक राजस्व प्राप्त किया जा सके।
कई भाजपा नेता और पर्यटक रहे मौजूद
कार्यक्रम में लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा, विनीत मनार, दीपक पूरी, उदय वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और पर्यटक मौजूद रहे। सभी ने जंगल हेरिटेज रिसोर्ट की सफलता की कामना की और इसे लखीमपुर के पर्यटन में एक अहम कदम बताया।





