अमर प्रभा सामाजिक संस्थान 10 नवम्बर को कुंडा मे आयोजित कर रहा रक्तदान शिविर
रक्तदाताओं को उनकी जरूरत पर रक्त मुहैया करवाएगा संस्थान

अमर प्रभा सामाजिक संस्थान 10 नवम्बर को कुंडा मे आयोजित कर रहा रक्तदान शिविर
रक्तदाताओं को उनकी जरूरत पर रक्त मुहैया करवाएगा संस्थान
कुंडा प्रतापगढ़, ग्रामीण इलाकों मे रक्त समस्या आम समस्याओं मे गिनी जाती है, अक्सर रक्त के अभाव मे लोगों को विकट हालत का सामना करना पड़ जाता है। कुंडा की अमर प्रभा सामाजिक संस्थान ने इस समस्या से अपने क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की दिशा मे ठोस शुरुवात करने जा रही है। संस्था 10 नवंबर को कस्बे के करेंटी रोड स्थित कार्यालय मे रक्तदान शिविर का आयोजन करवा रही है, जहाँ रक्तदाताओं द्वारा दिए रक्त को उन्हे उनकी जरूरत पर फ्री मे उपलब्ध कराएगी।

संस्थान के निदेशक अभिषेक पांडे ने बताया की संस्था लिखित रूप से अपने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देगी और उसी को दिखाकर वो हमसे उनकी आवश्यकता पर रक्त उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया की रक्त के अभाव मे संस्था से जुड़कर लोग अपने भविष्य के लिए रक्त संग्रह कर सकते है। संस्था ग्रामीण इलाकों मे महिला सशक्तिकरण और गो संरश्चन के लिए कार्य कर रही है। अभी तक आधा दर्जन लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा मे सार्थक प्रयास करते हुए उन्हे आत्म निर्भर बना चुकी है। कुल मिलाकर पहली बार किसी संस्था द्वारा इस तरह का कार्य किया जा रहा है जो निश्चित ही एक मील का पत्थर साबित होगा।





