WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पलिया मिथलेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ना प्रजातियों को 0118 , को 15023, कोलख़ 14201 को बताया किसानों संवर्धक साथी

Savdhan India News

पलियाकला-खीरी।बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया के आदिवासी जनजाति थारु क्षेत्र के ग्राम – ध्यानपुर मे चीनी मिल उपाध्यक्ष ओपी चौहान एवं मंत्री गन्ना विकास परिषद मिथलेश नारायण पाण्डेय के निर्देशन एवं ग्राम प्रधान ध्यानपुर गोमती देवी की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के उपनिदेशक पी. के. कपिल ,वरिष्ठ गन्ना वैज्ञानिक आर. डी. तिवारी ने किसानों को गन्ना प्रजातियों की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों, फसल सुरक्षा आदि की जानकारी दी गयी। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ० पी. के. कपिल ने बताया कि अभी शरद कालीन गन्ना बुवाई का उत्तम समय चल रहा है ।किसान भाई गन्ना प्रजाति को0 118, को० 15023, को०लख० 14201, व को०शा० 13235 की बुवाई करें, उन्होंने किसानों को बताया कि अस्वीकृत या अपरिचित प्रजाति की बुवाई ना करें । साथ ही गन्ना बुवाई के लिए बीज के दो आंख वाले टुकड़े काटकर 250 ग्राम फंगीसाइड प्रिज्म दवा को 250 लीटर पानी के घोल में 10 मिनट तक उपचारित करने के उपरांत ही बुवाई करें । खेत में अंतिम जुताई के समय ट्राईकोडर्मा का प्रयोग अवश्य करे । डॉ०तिवारी जी ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी और किसानों को बताया गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि या दोहरी पंक्ति विधि द्वारा ही करें । महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर जी द्वारा किसानों को गन्ना फसल में पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर फसल में 180 किलोग्राम नाइट्रोजन, 80 किलोग्राम फास्फोरस, 40 किलोग्राम पोटाश, व 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रयोग करें। साथ ही गोबर की खाद 150 कुंटल अवश्य प्रयोग करें जिससे खेत की उर्वरा शक्ति बनी रहे। , गन्ना फसल के लिए सबसे उत्तम फास्फेटिक उर्वरक सिंगल सुपर फॉस्फेट है इसको 4 बैग प्रति एकड़ बुवाई के समय कुंड में लगाएं । गोष्टी को संबोधित करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरक्षक मिथलेश पाण्डे एवम विशेष सचिव देवेंद्र कुमार ने परिषद एवम सोसाइटी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया कि किसानों के लिए ट्रैक्टर, रोटोवर, रेटून मैनेजर उपलब्ध ही किसान भाई योजनाओं का लाभ उठाए ।
गोष्टी में काफी संख्या में कृषक बन्धुओं सहित चीनी मिल के अधिकारी प्रमोद कुमार, परवीन खोखर,रमाकांत, बंधूराम राणा, राम मिश्र,हंसराम पाल उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button