टैंपो चालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
टैंपो चालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

टैंपो चालक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

(संवाददाता, नरेश शर्मा)
सावधान इण्डिया न्यूज, दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्रांतर्गत पल्ला गांव के खेत में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी, पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस टीम द्वारा शव की तलाशी लेने के दौरान एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें मृतक की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है। मामले की जानकारी गांव हमीदपुर निवासी मृतक के परिवार वालों को दे दी गयी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र टेंपो चालक है। कल रात से वह घर वापस नहीं आया। घटना की असलियत जानने के लिए पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर वीरेन्द्र की हुई अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





