WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशपंचायत विभागसावधान इण्डिया न्यूज

अब प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को  जन सुनवाई व संवाद करेंगे मनरेगा लोकपाल 

10 अगस्त से लगातार विकास भवन मे होगी जन सुनवाई

Savdhan India News

10 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को  जन सुनवाई व संवाद करेंगे मनरेगा लोकपाल

 

प्रतापगढ़, जनपद में मनरेगा योजना में आने वाली शिकायतों के संदर्भ में 10 सितंबर से लोकपाल मनरेगा अपने कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन सुनवाई व जन संवाद करेंगे। इस दिवस पर जन सामान्य दोपहर 12 बजे से 4 बजे के मध्य लोकपाल के समक्ष उपस्थित होकर अपने शिकायत व सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे।

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने बताया की जन सामान्य व मनरेगा कर्मी लोकपाल के सीयूजी नंबर 8188067730 व ईमेल [email protected] पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जन सुनवाई व जन संवाद दिवस पर आवश्यकतानुसार सूचना देकर साक्ष्य व संवाद हेतु आमंत्रित कर दोनों पक्षों पर विचार कर समस्या का त्वरित व निष्पक्ष निदान भी हो सकेगा । उन्होने कहा की विकास भवन के द्वितीय तल पर कक्ष संख्या 67 में लोकपाल मनरेगा का कार्यालय स्थित है । मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार व अन्य अनियमितता की शिकायतों हेतु किसी भी कार्य दिवस पर मनरेगा लेखाकार को रीसीब कराया जा सकता है । सभी वास्तविक शिकायतकर्ताओ का स्वागत है। किसी को परेशान करने की नियति से शिकायत प्रस्तुत करने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध भी निर्णय हो सकने का प्रावधान है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button