WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

हर्षोल्लास से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित हुए सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रम

Savdhan India News

पालियाकलाँ-खीरी। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ। तहसील में उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय,विधायक निवास पर 137 पलिया विधायक रोमी साहनी, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष के बी गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्र चौधरी, मेला गेट चौराहे पर नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष(मिश्रा गुट) अनूप मिश्रा,शहर के प्रमुख व्यापारिक हृदय स्थल मेला सिंह चौराहे पर नगर व्यापार मण्डल-पलिया कलां के अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामंत्री राजीव शुक्ला, गोहनिया इलेक्ट्रॉनिक वर्कशाप पर पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहनियाँ, सेमरी पुरवा गाँव मे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शरद बाजपेयी, विधायक रोमी साहनी, समाजसेवी आलोक मिश्रा व अवधेश मौर्या आदि द्वारा ध्वजारोहण, संस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम सम्पन्न हुये वहीं अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा व राष्ट्रीयता की शपथ दिलाई।
सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गान के उपरांत गणमान्यजनों ने कहा कि हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है, गणतंत्र की मूल भावना से एकजुट होकर 140 करोड़ से अधिक भारतवासी एक कुटुंब के रूप में रहते हैं। गणतंत्र दिवस हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है उक्त उद्गार जिला महामंत्री अमित महाजन,पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, ईओ महेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता,तहसील महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राजीव शुक्ला,अनूप मिश्रा आदि ने व्यक्त करते हुये राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य के संकल्प को दोहराया।
विभिन्न कार्यक्रम के दौरान व अनूप कुमार गुप्ता, श्याम आनन्द,कृष्ण दत्त सिंघल, जसवीर फ्लोरा, रितेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल,अमित बाथम, दिनेश गर्ग, राजेश गुप्ता, राजकुमार जायसवाल,अब्दुल खालिक, आशीष सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विक्रम गुप्ता, अनूप गुप्ता, रघुनाथ राठौर,अनूप कनौजिया, बांकेलाल गुप्ता, ताराचंद्र गुप्ता,प्रयाग कुमार,पंकज गुप्ता, मो. आरिफ, विनीत गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित अनेकों व्यापारीगण व नागरिकगण उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button