शौर्य व पराक्रम के लिये केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हाथों मिला रजत पदक
गणतंत्र दिवस पर रजत पदक से सम्मानित हुये प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय

लखीमपुर-खीरी। मैगलगंज थानाक्षेत्र में शातिर अपराधियों द्वारा पुलिस रात्रि गस्त कर रहे सिपाहियों पर गोलियां दागने वाले शातिर अपराधियों द्वारा किये गये गोलीकांड में शहीद दीवान अनिल सिंह चौहान के हत्यारों को ढूंढना पुलिस के लिये खासा कठिन रहा क्यों कि रात के घने अंधेरे में घटी इस दुस्साहसिक वारदात का कोई भी सूत्र पुलिस के हाथ नही लग रहा था। पुलिसकर्मी की हत्या पर गम्भीर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर गोली मारने वाले मुख्य आरोपी शैलेश गुप्ता को नाइन एमएम पिस्टल व लगभग सत्तर हजार रुपयों व उसके तीन शातिर साथियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी सूझबूझ व कड़ी घेराबन्दी के बाद गिरफ्तारी करने के प्रकरण में पुलिस विभाग एवं शासन स्तर तक से प्रशंसा प्राप्त करने वाले प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय को गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत पदक प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि विवेक उपाध्याय वर्तमान में कोतवाली पलिया में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, स्थानीय गणमान्यजनों सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







