दिल्ली सरकार ने कराया नि:शुल्क मेंहदी मेला का आयोजन
निशुल्क मेंहदी मेला में महिलाओं ने लगवाई मेंहदी, किया जलपान

दिल्ली सरकार ने कराया नि:शुल्क मेंहदी मेला का आयोजन
निशुल्क मेंहदी मेला में महिलाओं ने लगवाई मेंहदी, किया जलपान

रिपोर्ट : नरेश शर्मा
सावधान इण्डिया न्यूज, नई दिल्ली। करवाचौथ के अवसर पर आरामबाग पहाड़गंज नई दिल्ली में दिल्ली सरकार द्वारा नि:शुल्क मेहंदी मेला का आयोजन किया गया। यह मेला करोल बाग विधानसभा के विधायक विशेष रवि के सौजन्य से आयोजित हुआ। मेंहदी मेला में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेहंदी लगवाई। इसके साथ ही मेंहदी मेला में महिलाओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के मेले से हम महिलाओं के लिए काफी सहूलियत हो जाती है। अगर यही मेंहदी हम महिलाएं बाजारों में लगवाती हैं तो हमें इसके पैसे देने पड़ते है और भीड़ का भी सामना करना पड़ता है। हम लोगों के घरों के पास ही दिल्ली सरकार द्वारा मेंहदी मेला लगाया गया है। इसके लिए हम सब दिल्ली सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक के आभारी हैं। मेला में पहुंचीं सभी महिलाओं ने दिल्ली सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और क्षेत्रीय विधायक विशेष रवि का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली से संवाददाता नरेश शर्मा की रिपोर्ट





