
पलियाकलां-खीरी। प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज चन्दन चौकी मे योग दिवस आयोजित किया गया। योगवदिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में परियोजना अधिकारी यू.के.सिह ने योग के आद्यात्मिक एवं शारीरिक महत्त्व के बारे में बतलाते हुये कहा कि योग से सर्वांगीण विकास होता है। प्रभारी निरीक्षक चंदनचौकी विश्वनाथ यादव ने योग के अनिरूप आहार एवं व्यवहार पर विचार व्यक्त करते हुये युवाओं को प्रेरित किया। शिविर के दौरान
इंस्पेक्टर एस एस बी चन्दन चौकी,अध्यक्ष फूल सिंह राना, प्रबंधक सलिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामनिवास, प्रधानाचार्य बलदेव श्रीवास्तव सहित समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे।








